Dumka

Apr 14 2024, 18:02

दुमका : कांग्रेस ने मनाया भीमराव अम्बेडकर की जयंती, बाबा साहेब के आदर्शो को अपनाने का लिया संकल्प

दुमका : जिला कांग्रेस भवन में रविवार को पार्टी जिलाध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी के नेतृत्व में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर नमन किया।

जिलाअध्यक्ष श्री चंद्रवंशी ने कहा कि एक तरह से समझा जाय तो भारत के मेरुदंड बाबा साहेब के द्वारा निर्मित संविधान से ही आज तक देशवासी चल रहे हैं और यहां का कानून चलता रहा है। ऐसे लोग धरती पर अवतार से कम नहीं। 

बाबा साहेब को देश के 32 डिग्री थी और 9 भाषाओं का ज्ञान था और उन्हें 1990 में भारत रत्न की उपाधि दी गई थी।

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्यामल किशोर सिंह, मनोज अम्बस्ट, प्रेम कुमार साह, महबूब अंसारी, अरविन्द कुमार, संजीत सिंह, शहरोज़ शेख, टिंकू अली इमाम, सत्यनारायण यादव, सुनील हेम्ब्रम, स्टीफ़न मरांडी, योगानंद सरकार, कुंदन यादव, विजय मरांडी, कलाम अंसारी, संतोष सिंह, पोलूस मुर्मू, विमल बेसरा, अविनाश यादव, निरंजन यादव, मनसा सोरेन, दशरत मंडल, रवि बर्मा, सुज्जवल सेन, रुपेश सिंह, मो. असगर, मो. हारून आदि उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 14 2024, 16:25

दुमका : बीजेपी ने बाबा साहेब की जयंती पर किया नमन, बाबा साहेब ने दबे-कुचलों को दिया सम्मान व अधिकार - सीता सोरेन

दुमका :- भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीता सोरेन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीधर दास ने किया।

दुमका लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि बाबा साहेब ने जिस प्रकार सभी दबे कुचलो को समानता का अधिकार दिया है उसी प्रकार समाज के हर वर्गों की भागीदारी के लिए बाबा साहेब के पद चिन्हों पर हम सभी को चलने की जरूरत है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि बाबा साहेब की संविधान निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। 

मौके पर लोकसभा सहसंयोजक निवास मंडल, लम्बोदर दास, कौशलेंद्र दास, अमन राज मिर्धा, कार्तिक दास, संतु दास, विकास दास, पिंटु दास, काटू दास, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, बबलु मंडल, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, सुरेश मुर्मू, शर्मिला सोरेन, अमिता रक्षित, अंजुला मुर्मू, पिंटू अग्रवाल, ओम केशरी, पिंटु साह, रूपेश मंडल, सोनी हेम्ब्रम, गायत्री जायसवाल, किशोरेंद्र दास, कमल, पूर्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, विक्की पाठक, संटू दास, संजीव यादव, किशोरेंद्र कुमार गुड्डडू, विकास दास, राजू कुमार, गौतम कुमार, रवि कुमार, दिनेश सिंह, गुंजन मरांडी, रंजना उपाध्याय, बिसु टुडू, फारूक अनवर, सुधीर पाल, सुजीत यदुवंशी, बैजनाथ यादव, त्रिलोकी लाल, अजय वर्मा, प्रिया रक्षित, दारिका साह, जय शंकर यादव, दीपतांशु कोचगवे, रमेश कुमार, मनीष कुमार, सिंटू कुमार, रविन्द्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 14 2024, 16:07

दुमका : आदिवासी क्रांति सेना ने भीमराव अम्बेडकर को किया याद, कहा - बाबा साहेब ने दिया समानता का अधिकार


दुमका : भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर रविवार को आदिवासी क्रांति सेना ने डीसी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

आदिवासी क्रांति सेना के केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश आरडीएक्स टुडू के नेतृत्व में संगठन सदस्यों ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया।

संगठन के केंद्रीय महासचिव प्रेम हांसदा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, जिन्होंने देश की जनता को बोलने, पढ़ने-लिखने और तमाम तरह के अधिकार दिया। 

केंद्रीय अध्यक्ष मुकेश आरडीएक्स टुडू ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। उन्हें पढ़ने का भी अधिकार नहीं था। उस समय उच्च वर्ग के लोग निम्न वर्ग के लोगों पर शोषण किया करते थे। उस विपरीत परिस्थितियों में भी बाबा साहेब ने जो मिसाल कायम किया वह भारत ही नहीं पूरा विश्व देख रहा हैं। आज के युवाओं को बाबा साहेब द्वारा लिखे गए सविधान को पढ़ने, समझने और उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है तभी उनके सपनों को पूरा किया जा सकता है।

केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य निखिल मुर्मू ने कहा कि वर्तमान समय में जो स्थिति सविधान का है वह काफ़ी दुःखद है। अधिकारी, पदाधिकारी, नेता, मंत्री संविधान का शपथ लेकर भी संविधान की अवहेलना करने से चूकते नहीं हैं।

संस्थापक सदस्य सीमांत हांसदा ने कहा कि बाबा साहेब आदिवासी, मूलवासी व पिछड़ों के लिए भगवान से कम नहीं हैं जिन्हें देश में बराबरी का अधिकार दिया है।

मौके पर मार्टिन किस्कू, लवकीशोर टुडू, आर्यन हांसदा, अमित मुर्मू, बालकिशोर टुडू, जॉन एमानुएल, सुबोध, अरनेश, फ्रांसिस आदि मौजूद थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 13 2024, 19:32

दुमका : रामनवमी को राजनीतिक रूप देने पर होगी कार्रवाई, डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से रखी जाएगी नजर

दुमका : रामनवमी के दौरान अखाड़ा समिति द्वारा किसी भी सूरत में में धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक रूप नहीं दिया जाएगा। इस बाबत जिला प्रशासन ने अखाड़ा समितियों को सख्त हिदायत दी है। 

अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में संबंधित समिति या शख्स पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा निकाली जानेवाली जुलूस पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। 

शनिवार को इंडोर स्टेडियम में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कई निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त ने लाइसेंसधारी अखाड़ा समिति तथा गैर लाइसेंसधारी अखाड़ा समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए रामनवमी के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति चयनित रुट पर ही जुलूस निकालें। कहा कि अखाड़ा समिति वीडियोग्राफी के साथ जुलूस को निकालें ताकि विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर वीडियो के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 कहा कि आयोजन के दौरान पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।मेडिकल टीम एवं अग्निशमन की भी व्यवस्था रहेगी।

उपायुक्त ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की नजर रहेगी। कोई भी व्यक्ति अगर विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करता है तो ऐसे व्यक्ति को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कठिन कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावित है। ऐसे में अखाड़ा समिति किसी भी परिस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक रूप नहीं दें।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के भड़काऊ गाना बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई अखाड़ा समिति ऐसा करते पाया जाता है तो चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी को निर्देश दिया के रामनवमी को रात 10 बजे तक ही जुलूस का आयोजन किया जाय। डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई डीजी बजाते हुए पाया जाता है तो संबंधित समिति तथा डीजे संचालक पर कार्रवाई की जायेगी।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों को ससमय पूरा कर लें ताकि किसी प्रकार की विपरीत स्थिति उत्पन्न नहीं हो। विद्युत विभाग लाइनमैन, जेई, एई की प्रतिनियुक्ति आवश्यक स्थानों पर प्रतिनियुक्त करेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम में भी अपने प्रतिनिधि की प्रतिनियुक्ति करेंगे। भवन निर्माण विभाग अखाड़ा समिति द्वारा बनाये जाने वाले मंच का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया यथा फेसबुक, व्हाट्सअप,एक्स हैंडल, इंस्टाग्राम आदि पर नजर रहेगी। कोई भी व्यक्ति अगर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने का कार्य करेगा तो उक्त व्यक्ति को चिन्हित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी खबर के प्रामणिकता की जांच किये बिना किसी भी परिस्थिति में फैलाने का कार्य नहीं करें।

पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने अखाड़ा समिति के सदस्यों से कहा कि जुलूस के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र का उपयोग करें।जिस रुट से जुलूस निकालने की अनुमति दी गयी है उसी रुट से जुलूस निकालें। सभी जुलूस के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। ड्रोन के माध्यम से विधि व्यवस्था की निगरानी रखी जायेगी।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महात्योहार की भी घोषणा हो चुकी है। किसी भी परिस्थिति में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अशोक रजक, सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 12 2024, 21:17

दुमका : झारखण्ड आंदोलनकारियों के साथ चुनाव पर चर्चा, झामुमो ने बनायी रणनीति


दुमका : शिकारीपाड़ा से झामुमो विधायक एवं पार्टी के दुमका लोकसभा सीट से प्रत्याशी नलिन सोरेन के सोनवाडंगाल स्थित आवास में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इससे पूर्व झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दुमका के आंदोलनकारी स्व. सुप्रियो दास गुप्ता उर्फ बोतन दा को याद करते हुए विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन एवं मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य अब्दुस सल्लाम अंसारी, नगर प्रभारी रवि यादव, सिद्धार्थ लाहा, शिवेंदु चक्रवर्ती, असीम मंडल, सुमंत यादव, पराक्रम शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, अरुण मंडल, किशोर सिंह, कालतू दास, प्रो. शम्स तबरेज खान, मो लतीफ़, अमित दे, देबू दे, राजेंद्र शर्मा, विमल कुमार, शंकर यादव, पप्पू, स्वपन साह, विनय कुमार साह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 10 2024, 21:36

दुमका : अर्नगल राग अलाप रहे है अभिषेक मनु सिंघवी, इंडी की रैली में भ्रष्टाचारियों का होगा जुटान - बाबूलाल मरांडी

दुमका : झारखण्ड बीजेपी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

 मोदी सरकार के ED, CBI और IT के साथ गठबंधन वाली कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के पास बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोई प्रूफ है तो उनलोगों को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। अगर केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग हो रहा है तो ये लोग (कांग्रेस) अदालत क्यों नहीं जाते। ये लोग सिर्फ एक नरेटिव सेट करने की कोशिश करते है और उससे बीजेपी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। मनु सिंघवी को यह भी बताना चाहिए कि चारा घोटाला, सांसद रिश्वत कांड किसकी सरकार में हुए थे। 

दुमका में बीजेपी के लोकसभा प्रधान कार्यालय में आज तीन विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी 365 दिन जनसेवा का काम करती है जबकि अन्य दल सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए काम करती है। 

झारखण्ड में बीजेपी लोकसभा की सभी 14 सीटों को जीतने की तैयारी कर रहा है। वहीं रांची में इंडी गठबंधन की होनेवाली रैली पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उस दिन वहाँ सभी भ्रष्टाचारियों का जुटान हो रहा है। जो लोग सनातन का विरोध करते है, मच्छरों से तुलना करते है और समूल नाश करने की बात करते है, ऐसे लोगों के जमावड़ा से हमारा काम और आसान होगा। 

इससे पूर्व पार्टी के लोकसभा के प्रधान चुनाव कार्यालय में शिकारीपाड़ा विधानसभा, दुमका विधानसभा, जामा विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष गौरव कांत के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन एवं चुनाव कार्यो पर चर्चा की। 

श्री मरांडी ने कहा कि दुमका लोकसभा चुनाव पार्टी दुबारा जीतने के लिए कमर कसी हुई है लेकिन इस महासमर में प्रत्येक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी अभी से चुनाव में अपने दायित्व के अनुसार कार्यो में लग जाय। कैसे भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, आप सभी को ऐसी मेहनत करना है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार दस प्रतिशत ज्यादा मतदान अपने पक्ष में हो। कहा कि मैं दुमका लोकसभा के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ। दुमका के कार्यकर्ताओं ने हमें दुमका लोकसभा चुनाव जीता कर सांसद बनाया था, इस बार भी भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को रिकार्ड मतो से विजयी बनाना है।

दुमका सांसद सुनील सोरेन कहा कि दुमका लोकसभा पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुट जाने का आह्वान किया। पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यो के बदौलत एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से दुमका लोकसभा को विजयी बनाना है। जिस झामुमो सरकार में बहु बेटी, राज्य की जनता सुरक्षित नही हो उस सरकार से किसी का भला नही हो सकता है। कहा कि मेरे पति दुर्गा सोरेन के मृत्यु के बाद 14 वर्षो तक अपने ही परिवार में मुझे अलग थलग कर के रखा और सम्मान नही दिया। महिलाओं का सिर्फ भाजपा में ही सम्मान है। कार्यक्रम में क्लस्टर प्रभारी गणेश मिश्रा, लोकसभा प्रभारी राज पालीवार, लोकसभा संयोजक विद्यायक रणधीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, लोकसभा सहसंयोजक निवास मंडल, पूर्व विधायक देवेंद्र कुँवर, सुरेश मुर्मू, पारितोष सोरेन, अमरेंद्र सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत, बबलु मंडल, धर्मेंद्र सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार, कामेश्वर गुप्ता, अमिता रक्षित, शर्मिला सोरेन, अंजुला मुर्मू, अविनाश सोरेन, विमान सिंह, पिंटु साह, टिंकू गण, नीतू झा, रूपेश मंडल, श्रीधर दास, जय प्रकाश मंडल, विमल मरांडी, फारूक अनवर, ओम केशरी, सोनी हेम्ब्रम, मार्शल ऋषिराज टुडू, पंकज वर्मा, सुधीर पाल, गणपति पाल, नरेश मंडल, सहदेव मरांडी, लालचंद पाल, नरेंद्र गुप्ता, निताई भंडारी, रघुनाथ दत्ता, नवल किशोर मांझी, निरंजन मंडल, राजू दर्बे, हराधन मरीक, दिनेश सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष साह, जीतलाल राय, संतोष सोरेन, दीपक सिंह, जमील अख्तर, अमन राज सहित मंडल महामंत्री, कोर कमेटी चुनाव प्रबंधन कमेटी के सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 08 2024, 20:34

दुमका : मंत्री बसंत के बयान पर सीता ने किया पलटवार, कहा - 14 वर्षो की कठिन वनवास काटकर पहुंची हूँ अयोध्या

दुमका : JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहु और झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के निशाने पर एक बार फिर JMM और सोरेन परिवार है। हाल ही में JMM से बगावत कर और विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुई दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने अपने देवर एवं राज्य के कैबिनेट मंत्री बसंत सोरेन के बीते रविवार को दिए गए बयान पर भी पलटवार किया है। 

सीता ने हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर निशाना साधा।

बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि 14 साल का संघर्षपूर्ण और पीड़ादायक वनवास ख़त्म कर वो अब अयोध्या आ गयी है। बीजेपी में रामराज्य है और यहाँ आने के बाद काफी सुकून महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि दुमका जैसे 'हॉट सीट' से उनकी बम्पर जीत होगी और यह जीत उनके चाचाजी (JMM प्रत्याशी नलिन सोरेन) और देवर कैबिनेट मंत्री बसंत सोरेन भी देखेंगे। चाचा को रणभूमि में कड़ी टककर देने से वो नहीं चुकेगी।

बता दे कि झारखण्ड के चंपाई सरकार में पथ एवं जल संसाधन मंत्री बसंत सोरेन रविवार को दुमका पहुँचे थे और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी भाभी सीता सोरेन से जुड़े सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। बसंत ने कहा था कि सीता सोरेन घर में भाभी हो सकती है लेकिन चुनावी मैदान में वो सिर्फ प्रत्याशी है। कहा कि सीता सोरेन 15 साल विधायक रही तब वो सवाल क्यों नहीं उठाती थी, अब जब वह दूसरे के पल्ले में है तब सवाल उठा रही है। 

सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि दिल्ली के CM को जेल जाना पड़ा। झारखण्ड में भी दलाल, गुंडों और भ्रष्टाचारियों की सरकार है। अब जब CM राज्य के मुखिया होते है तब उन्हें कौन फंसा सकता है। बाबा (JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन) ने अलग झारखण्ड राज्य बनाने में योगदान दिया। उनके बेटों को भी चाहिए था कि इस राज्य का कैसे विकास हो? आज वो लोग कहते है कि झारखण्ड झुकेगा नहीं लेकिन बाबा के साथ राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की सिर को उनलोगों ने झुकवा दिया। 

सीता सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी राज्य की जनता को बेवकूफ़ बना रही है। कल्पना कहती है कि केंद्र सरकार यहाँ के आदिवासियों को कीड़ा मकौड़ा समझती है जबकि हकीकत यह है कि ये लोग ही आदिवासियों को कीड़ा मकौड़ा समझते है। इनलोगों ने आदिवासियों, JMM और तीर धनुष की छवि खराब की है।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 07 2024, 22:40

दुमका : JMM को कमजोर करनेवालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, मर्दो से टकराना ठीक नहीं - बसंत सोरेन


दुमका :-झारखण्ड के पथ एवं जल संसाधन मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एक परिवार है और इस परिवार को जिस किसी ने छेड़ने या कमजोर करने का प्रयास किया है तो उसे मुंह की खानी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि सीता सोरेन हमारी 'भाभी' घर पर हो सकती है चुनाव में नहीं। दुमका संसदीय क्षेत्र का चुनाव चाचा (जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन) और भतीजी (बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन) के बीच का नहीं है बल्कि हम प्रत्याशी के तौर पर यह चुनाव लड़ेंगे। 

मंत्री बसंत सोरेन ने गोड्डा सांसद डॉ0 निशिकांत दुबे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निशिकांत दुबे ने कम से कम यह माना कि JMM में मर्द ही होते है और मर्दो से टकराना ठीक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे ने किनके दम पर भविष्यवाणी करते है यह सब को पता है। उन ओझा गुणी के दम पर हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया तो हमलोग भी आदिवासी समाज में झाड़-फूँक जानते है और जल्द ही हेमंत सोरेन हमलोगों के बीच होंगे।

उन्होंने कहा कि हर घर हमारा स्टार प्रचारक है और हर घर में हेमंत सोरेन बसते है। कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत बीजेपी ने जेल में बंद करने का काम किया लेकिन विपक्ष हेमंत के विचारों को बंद करने का काम नहीं कर पाएंगे।बसंत सोरेन ने बीजेपी प्रत्याशी और भाभी सीता सोरेन के आरोपों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। 

झारखण्ड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर कथित जमीन घोटाले मामले में ED की कार्रवाई और उनके जेल जाने के बाद मौजूदा चंपाई सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जेएमएम विधायक बसंत सोरेन रविवार की देर शाम पहली बार दुमका पहुँचे। 

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार दुमका पहुँचे बसंत सोरेन के साथ जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी एवं दुमका संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन साथ में मौजूद थे। मंत्री बसंत सोरेन एवं विधायक स्टीफन मरांडी एवं पार्टी प्रत्याशी व विधायक नलिन सोरेन का जगह जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

पार्टी प्रत्याशी नलिन सोरेन 2019 के विधानसभा चुनाव में लगातार सातवीं विधायक चुने गए थे और पार्टी ने इस बार उन्हें दुमका लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहु और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन एवं मंत्री बसंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। जेएमएम से दुमका के जामा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुकी सीता सोरेन ने हाल ही में पार्टी छोड़कर एवं विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुई थी। 

इधर मंत्री बसंत सोरेन ने दुमका के खिजुरिया स्थित आवास में चुनाव एवं अन्य मुद्दों को लेकर पत्रकारों से लंबी बात की।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 06 2024, 21:30

दुमका : ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, ड्राइवर सहित एन अन्य घायल, मौके से ड्राइवर फरार


दुमका : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुगाड़िया पंचायत के गंधरकपुर गांव के समीप शनिवार को एक खाली ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक सहित एक मजदूर घायल हो गया।

 घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल मजदूर को इलाज के लिए शिकारीपाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव से खाली ट्रैक्टर लेकर गंधरकपुर पंचवानी ईटा लोड करने के लिए जा रहा खाली ट्रैक्टर गंधरकपुर के समीप पलट गई जिसमें सवार ड्राइवर सहित दो मजदूर दब गए। 

ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर रामदास हेमब्रम पिता जहाज हेंब्रम उम्र करीब 22 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाबुधन हेंब्रम उम्र करीब 18 वर्ष घायल हो गया। दोनों मजदूर शिकारीथाना अंतर्गत प्रतापपुर गांव के रहने वाले है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शिकारीपाड़ा थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। समाचार भेजने तक घटनास्थल से ट्रैक्टर को थाना नहीं लाया गया था।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

Dumka

Apr 06 2024, 21:27

दुमका : भाजपा के स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, पार्टी में मातृशक्ति का सम्मान - सीता सोरेन


दुमका : भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर शनिवार को दुमका लोकसभा प्रधान चुनाव कार्यालय में स्थापना दिवस गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने की। 

 जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को बनी  भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि भाजपा में मातृशक्ति का सदैव सम्मान होती है। हमे गर्व है कि हम उस पार्टी के सिपाही है।

 भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सुरक्षा, सुशासन व विकास के नए प्रतिमान स्थापित किया। पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि जनसंघ से परिणीत होकर भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ।मुझे गर्व है कि मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करने का सौभाग्य मिला है, भाजपा अंत्योदय एंव एकात्म मानववाद को लेकर चलती है।

 इस अवसर पर पार्टी ने जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं माइक्रो डोनेशन के माध्यम से पार्टी फंड में आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निवास मंडल जी, अनुज आर्या, अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, विवेकानंद राय, सोनी हेंब्रम, पंकज वर्मा, रूपेश कुमार मण्डल, दीपक सिंह, गुंजन मरांडी, मार्शल टुडू, संतोष सोरेन, विमल मरांडी, प्रवीन सिंह, गोकुल सेन, राजेश वर्मा, दिपांसु, गोपीनाथ, दिलीप सेन, नीतू झा, पिन्टू साह, दिनेश सिंह, चंदन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)